Search
Wednesday 23 March 2016
  • :
  • :

सिंहस्थ कुंभ महापर्व -2016 उज्जैन का शंखनाद महामृत्युजंय भगवान महाकाल का उत्सव

सिंहस्थ कुंभ महापर्व -2016 उज्जैन का शंखनाद महामृत्युजंय  भगवान महाकाल का उत्सव

नई दिल्ली :- दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सिंहस्थ कुंभ महापर्व -2016 उज्जैन का शंखनाद महामृत्युजंय  भगवान महाकाल का उत्सव व् महाकाल 25 वा भक्त राष्ट्रीय सम्मान समारोह अखिल भारतीय महाकाल भक्त मण्डल एवम दिल्ली न्यूज़ एजेन्सी द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व शान्ति सदभावना ,धर्म , अर्थ , काम ,मोक्ष , राष्ट्र प्रेम ,पर्यावरण के प्रति जागरूकता ,पशु -पक्षियों  से प्रेम एवम वासुदेव कुटुंबकम के लिये किया गया।  इस कार्यक्रम में विशेष महामृत्युजंय जाप रुद्राभिषेक अनुष्ठान अभिषेक उज्जैन के पण्डित श्री जगदीशचंद्रजी भट्ट एवं आचार्य ,विद्वान महाकाल के पुजारियों द्वारा किया गया। भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक भगवान महामृत्युजंय धाम उज्जैन महाकाल की भजन संध्या रामकथा प्रवर्तक आचार्य श्री पण्डित अजयजी याज्ञनिक जी ने की। इस कार्यक्रम में महामृत्युजंय जाप गायक श्री शंकर साहनी जी के द्वारा और महाकाल की भस्मारती दर्शन पुजारी पण्डितं श्री दिनेश गुरु जी द्वारा की गयी। इस भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में  मुख्य अथिति केंद्रीय मंत्री श्री नरेंदर सिंह तोमर व श्री कैलाश विजयवर्गीय,श्री  संजय भाई जोशी  एवम उज्जैन से महर्षि रमन गुरु जी,श्री प्रो चिंतामणि मालविया व श्री सुधीर गुप्ता मेम्बर पार्लियामेंट उज्जैन और मन्दसौर व गौरव शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी एशिया पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन और  ,श्री सुभाष ओसवाल जी के साथ अशोक आनंद ,सुशील अग्रवाल ,अजय सूद व मिडिया प्रमुख श्री देवेंदर पंवार व् श्री कैलाश विजयवर्गीय और कार्यक्रम के सुत्रधार और आयोजक श्री महाकालेश्वर पुजारी पंडित रमण गुरु जी एवं श्री दिनेश गुरु जी के साथ स्टेडियम में हजारो भक्तगण उपस्थित थे।



Delhi News Agency

News Agency