Search
Tuesday 18 April 2017
  • :
  • :

महावीर जयंती पर मुस्लिम संगठनों ने गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग की

महावीर जयंती पर मुस्लिम संगठनों ने गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग की

प्राणी रक्षा सभु धर्म गुरुओं की मांग- आचार्य लोकेश
नई दिल्ली: भगवान महावीर जयंती पर अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा आयोजित एक समारोह में अनेक प्रख्यात मुस्लिम संगठनो के प्रतिनिधियों ने गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग करते हुए अवैध बूचडखानों पर प्रतिबन्ध को जायज बताया|अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि के सानिध्य में आयोजित भगवान महावीर जयंती के कार्यक्रम में अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष इमाम उमेर अहमद इलियासी, संबल उत्तर प्रदेश से मदरसा मौलाना मोहम्मद अली जौहर, हाजी शकील सैफी, व अनेक धर्म गुरुओं ने गौ रक्षा व गौसेवा को धर्म संगत बताया|
इमाम उमेर अहमद इलियासी ने अवैध बूचडखानों पर प्रतिबन्ध को जायज बताते हुए कहा कि सभी मुस्लिम संगठन भारत सरकार से गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग करते है| उन्होंने कहा कि गौ रक्षा का मामला आस्था, संस्कृति व आध्यात्मिक भावना से जुड़े होने के साथ-साथ उसके आर्थिक सामाजिक व वैज्ञानिक पहलू और अधिक महत्त्वपूर्ण हैं| उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के नीति निदेशक तत्वों की मूल भावना को समझकर अनेक राज्यों ने कानून बनाए हैं| अब समय आ गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर गौ रक्षा के लिए कानून बने|
मौलाना मोहम्मद अली जौहर, हाजी शकील सैफी के साथ अनेक मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की| उन्होंव कहा गाय जहाँ एक ओर आजीविका चलाने का महत्वपूर्ण साधन है वही दूसरी और पर्यावरण संतुलन बनाने में योगदान देती है| सभी मुसलमान गौ रक्षा के हित में आचार्य लोकेश के मार्ग दर्शन में कार्य करेंगे ।
आचार्य लोकेश मुनि ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्म प्राणी रक्षा को महत्त्व देते है| गौ सेवा, गौ रक्षा तथा गौ संवर्धन एक तपस्या है| गौ भक्तों, समाज शास्त्रियों, राजनेताओं के साथ धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों को एक साथ गौ रक्षा के लिए कार्य करना होगा, उन्होंने कहा कि गाय जोडती है तोडती नही| गौ पालन लाभ हानि के हिसाब से नही बल्कि कामधेनु के भाव से किया जाता है| भारत का किसान और असंख्य गौ भक्त गौ माता की रक्षा मानव कल्याण हेतु करता है| कृषि को रसायन से मुक्त कर भूमि को सुजलाम् सुफलाम् बनाने का विश्वास गौ माता ही दिलाकर सब प्रकार के जीवों की रक्षा करती है|
इस अवसर पर में भारत के रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, भारत के खेल व युवा मामला मंत्री श्री विजय गोयल सहित अनेक प्रख्यात हस्तियाँ उपस्थित थी



News Agency


Leave a Reply